मुरैना नगर: पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो पक्षों में झगड़ा, पति-पत्नी और किन्नर घायल, जिला अस्पताल ले जाया गया
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले माहौर समाज के दो परिवारों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।एक पक्ष की ओर से पति पत्नी घायल हुए है तो वहीं दूसरे पक्ष से एक किन्नर घायल हुआ है।घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया है,उधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।