मुरैना नगर: तुस्सीपुरा में महिला के पैर में सर्प ने काटा, जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर
मुरैना नगर निगम क्षेत्र के तुस्सीपुरा इलाके में रहने वाली पुष्पा जाटव आज अपने घर पर काम कर रही थी।तभी एक सर्प ने उसे पैर में काट लिया।पता चलते ही परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।यहाँ इमरजेंसी डियूटी पर उपस्थित डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ ने इलाज किया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला को इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।