नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाया अभियान
Namkum, Ranchi | May 20, 2026 नामकुम थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर नामकुम थाना क्षेत्र में हो रही अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।