सिधवलिया: कतालपुर गांव में बाइक की टक्कर से किशोर घायल, सरकारी अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतलपुर गांव में बाइक की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से शनिवार की शाम 5:00 बजे घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि किशोर अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में किशोर आ गया।