पिंड्रा: चोलापुर में सीएम कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद पैतृक संपत्ति को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा, फायरिंग और लूटपाट का आरोप
वाराणसी के चोलापुर में पैतृक संपत्ति का विवाद हिंसक टकराव में बदलने का मामला सामने आया है। मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है। गोसाईपुर मोहाव गांव की महिला ने आरोप लगाया कि दो बार उसके घर पर हमला किया गया तोड़फोड़ की गई और हवाई फायरिंग के साथ आभूषण की लूटपाट की गई।