मुरैना नगर: शुक्ला कॉलोनी से लापता किराना दुकानदार की तलाश तेज, परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
मुरैना नगर निगम की शुक्ला कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय कमलेश सिंह राजपूत गुरुवार सुबह बाजार जाने की कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश के बाद आज शुक्रवार को सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। परिवार आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है। परिजनों के अनुसार कमलेश कुछ दिनों से किसी बात कों लेकर नाराज थे।