रामपुर मनिहारन: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता सम्मेलन में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और अधिकारों पर दी गई जानकारी
सहारनपुर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 2 बजे थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के सरस्वती विहार सेकेंडरी स्कूल, कंकरकोई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संपन्न हुआ।