सरधना: तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम ने सुनी समस्याएं, पांच का हुआ निस्तारण
सरधना तहसील परिसर स्थित सभा घर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिला अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, राजस्व, आवास, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस से जुड़ी समस्याएं रखीं।