एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण
------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगररपालिका श्योपुर के तत्वाधान में वार्ड 15 स्थित पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर श्योपुर नगरीय क्षेत्र में संचालित आजीविका समूहों की दीदीयों ने विशेष रूप से नीम, करंज, शीशम, कनेर एवं चिरोल के पौधे लगाए, साथ ही इन पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका से श्री आदित्य चौहान, श्री नीरज निगम, श्री इस्तियाक कुरैशी, श्री अंकिश जैन, श्री शकील, श्री मेहराज, श्री ओम सुमन, श्री महावीर सुमन, श्री रिंकू प्रजापति, श्री प्रदीप कतरोलिया, श्री रामराज प्रजापति, श्री महावीर बैरवा सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
11 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026