कोटद्वार: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य सामग्री की जांच के लिए अभियान चलाया
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली को ध्यान में रख कर 92 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे। मिठाई, दुग्ध उत्पाद, तेल और मसालों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली सहित ग्रामीण इलाकों में निरीक्षण किया गया।