छतरपुर: अतरार में सीडीओ से गिरी महिला,जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत किया घोषित
सटई थाना क्षेत्र के अतरार की रहने वाली पूजा कुशवाहा सुबह अपनी छत पर गई थी तभी बारिश होने लगी और नीचे आ रही थी तभी पैर फिसलने से महिला सीढ़ियों से गिर गई, जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल परिजन लेकर आए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में आज 1 जुलाई दोपहर 2:30 बजे पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।