मंडला: छोटे रपटा पुल सहित नर्मदा घाटों पर सुरक्षा की कमी, दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी, गर्मी से राहत के लिए उमड़ी भीड़
Mandla, Mandla | May 3, 2026 भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में लोग नर्मदा नदी का रुख कर रहे हैं। रविवार को सुबह से दोपहर एक बजे बाद भी भीड़ बनी रही। हालांकि, बढ़ती भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था का अभाव बड़ी चिंता का विषय बन गया है। घाटों पर न तो पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम हैं और न ही प्रशिक्षित लाइफगार्ड तैनात हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।