पदमपुर: नरसिंहपुरा बरानी में कचरा प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूलों पर की तालाबंदी
नरसिंहपुरा बरानी में कचरा प्लांट के विरोध में ग्रामीणों के द्वारा स्कूलों पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए। ग्रामीणों के द्वारा बुधवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताएं कि नगर परिषद के द्वारा श्रीगंगानगर शहर छोड़कर पदमपुर तहसील के अंदर कचरा प्लांट लगाया जा रहा है।