साल्हावास: बिछड़ो को अपनो से मिलाकर चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही जिला पुलिस,13 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को तलासकर परिजनों से मिलवाया -
जिला पुलिस अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ बिछड़े को उनके परिजनों से मिलवाने का भी नेक काम कर रही है। पुलिस ने 13 वर्ष के गुमशुदा बच्चे को 4 घंटे के भीतर तलाश कर परिजनों से मिलवा कर उनके चेहरों की मुस्कान लौटाई। पुलिस टीम ने बंद पड़े एक भट्ठे से 13 वर्ष के बच्चे को सकुशल बरामद किया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर बच्चे के माता-पिता ने पुलिस की प्रशंसा की।