नौहट्टा: नौहट्टा पुलिस भटके बुजुर्ग की तलाश में जुटी, सोशल मीडिया पर जारी किया फोटो
शुक्रवार को क़रीब 10 बजे नौहट्टा थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश को लेकर महत्वपूर्ण अपील जारी की। उन्होंने बुजुर्ग का फोटो साझा करते हुए बताया कि वे अपने घर से भटक कर कहीं चले गए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नौहट्टा थाना को सूचित करें