बिक्रम: बिक्रम प्रखंड के अख्तियारपुर गांव के मुहाने से 15 साल पुराना कचरे का अंबार हटाया गया
Bikram, Patna | Apr 25, 2026 बिक्रम नगर पंचायत क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के मुहाने पर पिछले 15 वर्षों से जमा कचरे के बड़े अंबार से आखिरकार मुक्ति मिल गई। नगर पंचायत अध्यक्ष मनीता कुमारी की पहल और कड़े निर्देश पर शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों की मदद से भारी मात्रा में जमा कचरे को हटाकर निर्धारित डंपिंग स्थल पर भेजा गया। लंबे समय से