शाहनगर: शाहनगर में फफूंद युक्त चावल वितरण का मामला गरमाया, विधायक प्रहलाद लोधी ने दोषी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की बात कही
शाहनगर तहसील में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों में केंद्र प्रभारी द्वारा अमानक क्वालिटी का चावल भेजने का मामला प्रकाश में आया था उपरोक्त गंभीर मामला चर्चा में आने के बाद आज दिन रविवार दिनांक 5 जनवरी को पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने गंभीरता दिखाई तथा वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की वास्तविक जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही दोषियों पर FIR की बात कही।