शाहनगर: मकरी कुठार में हत्या मामले में गवाही बदलने से इनकार पर युवक पर जानलेवा हमला
मकरी कुठार मे एक युवक पर तीन व्यक्तियों के द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती है। घायल नरेंद्र तिवारी उम्र 41 वर्ष निवासी मकरी कुठार ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व एक युवक की हत्या हुई थी जिसमें वह चश्मदीद गवाह था, आरोपी गवाही बदलने के लिए दबाव बना रहे थे गवाही नहीं बदलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।