शाहनगर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 10 जनवरी तक बढ़ाई गई
रविवार को शाम 7 बजे जन संपर्क कार्यालय पन्ना से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि राज्य शासन के आग्रह पर भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2024-25 के लिए समस्त ऋणी एवं अऋणी कृषकों का प्रीमियम नामे की बीमांकन करने की अंतिम तिथि को 31 दिसम्बर 2024 से बढ़ाकर 10 जनवरी 2025 कर दिया गया है।