शिवपुरी नगर: हवाई पट्टी पर भांजे को गाड़ी सिखा रहे युवक पर हमला, शराब के पैसे न देने पर बेरहमी से पिटाई और नकदी भी छीनी
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हवाई पट्टी इलाके में मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, क्योंकि उसने शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई है