देवरी: डांसर के साथ दुष्कर्म मामले में फरार ₹3000 का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Deori, Sagar | Jan 1, 2025 डांसर महिला के साथ तीन लोगों ने जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था जिसमें 3000 का इनामी एवं मुख्य आरोपी बद्दू उर्फ़ राम लखन यादव निवासी कोनिया को गौरझामर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना दिनांक 10 अगस्त से फरार चल रहा था। गौरझामर थाना प्रभारी नासिर फारूकी ने बुधवार सुबह 9 बजे बताया कि मामले के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।