देवरी: सोनपुर बांध की नहर निर्माण में अनियमितता, सीपेज से किसानों की फसलें हो रही खराब
Deori, Sagar | Dec 28, 2024 देवरी विधानसभा के केसली क्षेत्र के सोनपुर बांध की नहर निर्माण में हुई अनियमितताओं का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम समनापुर के पास मदनपुर मौजा में किसान शुभम सिंह सत्यम सोलंकी और हीरेंद्र सिंह,सत्यम राजपूत गेहूं की फसल नहर का पानी सीपेज होने के कारण पीली पड़कर बर्बाद होने लगी है। नहर का निर्माण अधूरा छोड़कर ठेकेदारभाग गया।