देवरी: युवक की संदिग्ध मौत के बाद गौरझामर थाने के सामने सड़क जाम
Deori, Sagar | Dec 29, 2024 गौरझामर युवक संतोष आठिया की संदेहास्पद मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने रविवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस थाने के सामने शव रखकर चक्काजाम किया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देने की बात परिजन माने और जाम खत्म कर दाह संस्कार किया। परिजनों ने आरोप लगाए है कि संतोष की हत्या की गई है।