देवरी: देवरी में नेशनल हाईवे 44 टिकरिया चौराहे के पास गोदाम से 40 कट्टी लहसुन चोरी
Deori, Sagar | Dec 30, 2024 देवरी नगर से करीब 3 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 44 टिकरिया चौराहे के पास एक गोदाम की दीवाल तोड़कर अज्ञात चोर 40 कट्टी लहसुन चुरा ले गए हैं, घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात्रि में घटित हुई है।किसान मुकेश गुप्ता ने चोरी की वारदात की सूचना पुलिस थाना देवरी में दिए। उन्होंने बताया कि उनकी गोदाम में 65 कट्टी लहसुन की रखी हुई थी, जिसमें से 40 कट्टी चोरी हो गई।