देवरी: देवरी पुलिस ने गोदाम की दीवार तोड़कर लहसुन की बोरियां चुराने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया
Deori, Sagar | Dec 31, 2024 नेशनल हाईवे 44 टिकरिया चौराहे पर रविवार सोमवार दरमियानी रात मनीष कुमार गुप्ता की गोदाम की दीवार तोड़कर लहसुन की बोरिया चुराने वाले तीन चोर को देवरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर 2 बजे तीनों चोरों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चोरों ने दीवाल तोड़कर सात बोरी लहसुन चुराकर जबलपुर मंडी बेचे ले गए थे।