गुमला: कानपुर में लावारिस मिली युवती ने बताया गुमला का पता, पुलिस ने पहचान के लिए मांगी मदद
Gumla, Gumla | May 4, 2026 उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अहम सूचना सामने आई है। यहां एक युवती जो वर्तमान में कानपुर के नारी निकेतन में रह रही है उसने अपना पता झारखंड के गुमला जिला का बताया है। युवती की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने गुमला थाना से संपर्क किया है। कानपुर पुलिस ने गुमला थाना पुलिस से संपर्क कर बताया कि उक्त युवती बीते 18 मार्च को लावारिस हालत में मिली थी।