विदिशा: ग्राम दुपारिया के खेत में काम कर रही शहडोल से आई 40 वर्षीय महिला पर गिरी आकाशीय बिजली इलाज के दौरान हुई मौत, कराया पीएम
ग्राम दुपारिया में खेत पर काम करने के दौरान 40 वर्षीय अनीता कॉल निवासी शहडोल के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी थी, उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर 2 बजे मेडिकल कॉलेज में पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।