डुमरांव: पूर्व DSP की अवैध कमाई पर डुमरांव के पूर्व विधायक ने कहा- बिहार में लुटेरों का राज, सचिवों की संपत्ति की हो जांच
Dumraon, Buxar | Apr 6, 2026 किशनगंज के पूर्व डीएसपी गौतम कुमार की कथित अवैध संपत्ति मामले ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह ने सोमवार दोपहर 1 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर मौजूदा सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि यह बिहार है, जहां किसी डीएसपी से अकूत संपत्ति बरामद होती है तो कहीं जेई से नोट ही नोट मिलते है।