वाराणसी में 200 साल पुरानी मस्जिद का ध्वस्तीकरण, रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई थी मस्जिद
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार की आधी रात प्रशासन ने रेलवे की जमीन पर बनाए गए करीब 200 साल पुराने अजगैब शहीद मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार काशी रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के दौरान यह बात सामने आया कि मस्जिद रेलवे की जमीन पर है। कोर्ट के आदेश के बाद नोटिस दिए जाने के बाद भी मस्जिद को शिफ्ट न किए जाने पर कार्रवाई की गई।