नावकोठी: समसा में बदमाशों ने वार्ड सदस्य के पति को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, शरीर पर मिले चोट के निशान
थाना क्षेत्र के समसा में वार्ड सदस्या के पति को बदमाशों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। इस सिलसिले में स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव के ही गौरव महतो ने सोमवार की रात उसे पूरैन बहियार में काम करने के लिए ले गया था। जहां उसे बुरी तरह पिटाई कर अधमरा अवस्था में मंगलवार की सुबह घर पर पहुंचा दिया। इलाज हेतु डाॅ के पास लाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिए।