शाजापुर: नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने ग्राम धतरावदा एवं देहरीपाल में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का किया निरीक्षण
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने जिले के ग्राम धतरावदा एवं देहरीपाल में निर्माणाधीन सौर ऊर्जा परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व में हम पहचान बनाएंगे। शाजापुर जिले में निर्माणाधीन तीन परियोजनाओं से 450 मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।