शाजापुर: शाजापुर में वैकल्पिक चिकित्सक संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक अरूण भीमावद को साैंपा ज्ञापन
वैकल्पिक चिकित्सक संघ के पदाधिकारी और सदस्य गुरुवार को शाजापुर के एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां से वह महुपुरा क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक अरूण भीमावद को ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन के माध्यम से वैकल्पिक चिकित्सक संघ के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न शिकायत और समस्या समाधान की मांग की है।