शाजापुर: मक्सी थाना पुलिस ने दो चोर पकड़कर हजारों रुपए कीमत का चोरी गया माल किया बरामद
मक्सी थाना पुलिस ने दो चोर पकड़कर उनके कब्जे से चोरी गया हजारों रुपए कीमत का माल जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सुरजपुर के सोलर प्लांट से बैट्री, जल मोटर और लोहे की राड आदि सामान चोरी हुए थे।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। इसी दाैरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दिनेश गुर्जर और ईश्वर गुर्जर निवासी ग्राम हनोती को पकड़ा है।