शाजापुर: जिला अस्पताल से नवजात बच्चे को रेफर किए जाने की बात को लेकर पीड़ित परिवार ने सिविल सर्जन से की शिकायत
शाजापुर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी जिला अस्पताल में सर्व सुविधा होने के बावजूद डॉ द्वारा नवजात बच्चों को रैफर के नाम पर प्रायवेट अस्पताल भेजा जा रहा है, जिसको लेकर ग्राम झोंकर निवासी नजमा बी के द्वारा सिविल सर्जन को शिकायत की गई है। शिकायत होने के बाद डॉ मोटवानी द्वारा परिजनों को भय दिखाकर धमकाने का प्रयास किया जा है।