शाजापुर: सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए बेरछा थाना पुलिस ने आवारा मवेशियों के सिंग में लगाए रेडियम
जिले की सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहता है। जिसके कारण सड़क हादसों की आशंका रहती है। पूर्व में हादसे हो भी चुके हैं। ऐसे में सड़क हादसों पर नियंत्रण केे लिए बेरछा थाना पुलिस द्वारा सड़क पर बैठने वाले आवारा मवेशियों के सिंग में रेडियम लगाए गए। जिससे की रात के अंधेरे में मवेशियों के सिंग में लगे रेडियम के चमकने से वाहन चालक उनसे टकराने से बचें।