धमतरी, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने 500 महिला एवं पुरुष वृद्धजनों से आत्मीय भेंट कर शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ऊर्जा बताते हुए नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वहीं, खरतुली के रासेयो एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्वयंसेवकों ने प्रेरक नाटक के माध्यम से नशामुक्त भारत, सकारात्मक जीवनशैली और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।
नशे से दूरी • युवाओं की जिम्मेदारी • राष्ट्र की प्रगति 🇮🇳
#NashaMuktBharat #SevaSankalpAbhiyan #Dhamtari #NashaMukti #RashtraNirman InternationalDayOfOlderPersons