सरमथुरा: धौलपुर में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 315 बोर का अवैध कट्टा और चोरी की बाइक बरामद
थाना सोने का गुर्जा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर नहने उर्फ अनारसिंह गुर्जर को 315 बोर का देशी कट्टा, 10 जिंदा व 2 खाली कारतूस समेत चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर जिले के कई थानों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।