पहाड़ी: 14 साल से फरार स्थायी वारंटी जुबेर को पहाड़ी थाना और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में किया गया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 14 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी जुबेर पुत्र इज्जत जाति मेव (40) निवासी हथिया, थाना बरसाना, जिला मथुरा (यूपी) को गिरफ्तार किया है।पहाड़ी थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम और जिला स्पेशल टीम के सदस्यों की अहम भूमिका रही। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।