मनोहरथाना: सादड खो कच्चा आम रास्ते से जावर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली में 161 नग सागवान की लकड़ियां की ज़ब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
जावर पुलिस ने सादड खो कच्चा आम रास्ते से जगल से बिना नंबरी ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया जिसमें लगभग 3लाख रुपये की अवैध इमारती गीली सागवान की 161 नग लकडियां भरी हुई थी । मनोहर थाना थाना क्षेत्र के मानपुरा निवासी श्रीनाथ पुत्र केसर लाल लोधा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से बचने के लिए ट्राली मे बल्लियां लगाकर तिरपाल से ढक रखा था ।