हरदोई: शहर के श्री वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एसपी ने किया
Hardoi, Hardoi | Oct 1, 2025 शहर के श्री वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एसपी अशोक कुमार मीणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक भी किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों की नेत्रों का परीक्षण व उपचार किया गया। एसपी श्री मीणा ने कहा कि निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाना पुण्य का कार्य है।