संभल: संभल में कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा की गई, पुलिस ने सत्यव्रत पुलिस चौकी से की निगरानी
संभल के शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। इस दौरान शहर और देश में अमन शांति की दुआएं मांगी गई। सुरक्षा के लिए कोई थाने की पुलिस के अलावा RRF और पीएसी बल को तैनात किया गया। साथ ही पास में बने कंट्रोल रूम से निगरानी की गई।