चूरू: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ और मंत्री कन्हैयालाल का सैनिक बस्ती में किया गया सम्मान, मनरेगा व अरावली पर दिया बयान
Churu, Churu | Dec 23, 2025 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री कन्हैयालाल मंगलवार को चूरू पहुंचे। सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।