चूरू: एनएच 52 रतननगर क्षेत्र में मिले शव की पहचान हुई, पुलिस ने 200 सीसीटीवी खंगाल कर की शिनाख्त
Churu, Churu | Dec 23, 2025 रतननगर थाना क्षेत्र में सिंगापुर हब के पास मिले अज्ञात शव की करीब 50 घंटे बाद मंगलवार को शिनाख्त कर ली गई है। मृतक की पहचान झुंझुनूं जिले के धीरासर गांव निवासी 24 वर्षीय विकास मेघवाल के रूप में हुई है। विकास के छोटे भाई अंकित कुमार ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।