चूरू: बीदासर थाना क्षेत्र की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद, आरोपी धार्मिक आयोजनों में बजाता था ढोलक
Churu, Churu | Dec 23, 2025 चूरू के बीदासर थाना में साल 2024 में दर्ज नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में मंगलवार को पोक्सो कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। पोक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल कठोर कारावास व 45 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 15 गवाहों के बयान व 28 दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर अपना फैसला सुनाया।