ऋषिकेश पुलिस ने एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए ₹50 लाख के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ एक शातिर अंतरराज्यीय चोर को किया गिरफ्तार ।
पुलिस कार्रवाईआरोपी की पहचान:
आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी मंडलपु शिवा अंजनेयुलू (43 वर्ष) के रूप में हुई है।बरामदगी: पुलिस ने ₹50 लाख के जेवर, नकदी, तीन फर्जी आधार कार्ड और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए।
गिरफ्तारी स्थल:
देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर सात मोड़ स्थित काली माता मंदिर के पास से आरोपी को दबोचा गया।20 जुलाई 2026 को एम्स आवासीय परिसर में रहने वाले रविंद्र तिवारी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी।चोरी का अनोखा तरीका (Modus Operandi)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के अनुसार, आरोपी अस्पतालों में मरीज या बीमारी का बहाना बनाकर घूमता था। वह डॉक्टरों और स्टाफ के बंद पड़े सरकारी आवासों की रेकी करता था। मौका मिलते ही वह पेचकस की मदद से ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देता था। पूछताछ में आरोपी ने ऋषिकेश एम्स के अलावा 27 जुलाई 2026 को गुजरात के राजकोट सिविल अस्पताल परिसर में भी इसी तरह चोरी करने की बात कबूल की है। वह पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर होटलों व धर्मशालाओं में रुकता था।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #SSPdehradun #uttarakhandpolice