पटना ग्रामीण: बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने सांसद पप्पू यादव को नोटिस जारी कर महिलाओं पर टिप्पणी के लिए जवाब मांगा
बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के द्वारा महिलाओं के लिए किए गए अभद्र टिप्पणी पर स्वत संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है।पप्पू यादव से 3 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। अगर तीन दिन के अंदर जवाब नहीं दिया जाएगा तो लोकसभा के स्पीकर से उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की जाएगी।