कुरसाकांटा: हिंदू नव वर्ष व महावीर जयंती को लेकर कुआड़ी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई
कुआडी़ पंचायत स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में रामनवमी पूजा समिति व महावीर झंडा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के चयन व पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर बुधवार को देर शाम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद प्रखण्ड अध्यक्ष पवन साह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा धूमधाम से मनाने व रामनवमी के दिन विभिन्न अखाड़ा