महोबा: डढ़हत माफ गांव की एक किशोरी की सल्फास के सेवन से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Jun 19, 2026 महोबा के डढ़हत माफ गांव निवासी भीष्म कि 14 वर्षीय पुत्री आरुषि ने अज्ञात कारणों के चलते दुकान से सल्फास खरीद कर उसका सेवन कर लिया। हालात बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। किशोरी कि मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने शव को मुर्दाघर में रखवाकर पुलिस को सूचना भेज दी है।