सागर नगर: बच्चेदानी के ऑपरेशन में मलद्वार की आत काटी, डॉ. मोनिका जैन पर आरोप, मोतीनगर थाने में कार्यवाही की मांग
बिहारीपुरा गांव निवासी आजाद रानी पति बिन्दे चढ़ार की बच्चादानी का ऑपरेशन मीरा अस्पताल की डॉक्टर मोनिका जैन ने किया था। परिजनों का आरोप है कि बच्चादानी के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने मलद्वार के पास आत की नस काट दी और पेट में इंफेक्शन होने से आजाद रानी की मौत हो गई। परिजनों डॉक्टर मोनिका जैन पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को मोतीनगर थाना पहुंचकर शिकायत की।