सागर नगर: भोपाल के अस्पताल ने सागर के व्यवसायी को बताया 100% ब्लॉकेज, मुंबई में निकला 40%
सागर के व्यवसायी अजय दुबे ने अपने वकील के साथ शुक्रवार दोपहर 2 बजे सिविल लाइन स्थित के निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।अजय दुबे ने भोपाल की सागर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की जांच में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाएं है उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को लीगल नोटिस भेज कर 1 करोड़ के मुआवजा और 50 हजार की कानूनी नोटिस लागत की मांग की है।